विस चुनाव : जम्मू क्षेत्र में पहले दो घंटे में 11-15 फीसदी मतदान (लीड-2)
श्रीनगर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में घाटी की दो सीटों और जम्मू क्षेत्र की चार सीटों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जम्मू क्षेत्र में पहले दो घंटे में 11 से 15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार घाटी में पहले दो घंटे में मतदान की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही। गांदरबल में पांच और कंगन में चार फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।
जम्मू क्षेत्र के राजौरी विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटों में 11, नौशेरा में 15 और कलाकोट में 13 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।
घाटी की दो सीटों के लिए कुल मिलाकर 1,37,560 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों में 353,457 मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 59 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
दूसरे चरण में जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होना है, उसमें गांदरबल से नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के काजी मोहम्मद अफजल और कांग्रेस के शेख मुहम्मद अशफाक शामिल हैं।
गौरतलब है कि राज्य में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications