स्वास्थ्य के मोर्चे पर पिछड़ा हुआ है समृद्ध पंजाब

चंडीगढ़, 23 नवंबर (आईएएनएस)। देश का अनाज भंडार माने जाने वाला और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य पंजाब जन स्वास्थ्य के मोर्चे पर पिछड़ा हुआ है।

चंडीगढ़, 23 नवंबर (आईएएनएस)। देश का अनाज भंडार माने जाने वाला और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य पंजाब जन स्वास्थ्य के मोर्चे पर पिछड़ा हुआ है।

राज्य में 15 से 49 आयुवर्ग के बीच का हर पांचवा व्यक्ति कुपोषण से ग्रस्त है। यह बात एक सरकारी सव्रेक्षण से सामने आई है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की पंजाब संबंधी रिपोर्ट (2005-06) शुक्रवार को जारी की गई। यह रिपोर्ट राज्य के स्त्री-पुरुषों और बच्चों की दुखद तस्वीर पेश करती है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार पापुेलशन साइंसेज (आईआईपीएस), मुंबई की कमला गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "प्रंजाब में पांच वर्ष से कम उम्र के 37 फीसदी बच्चे कभी न कभी अल्पपोषित रहते हैं। वहीं 15-49 आयुवर्ग के हर पांच में से एक व्यक्ति कुपोषण का शिकार है।"

आईआईपीएस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए यह रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गुप्ता ने कहा, "वयस्कों में मोटापा भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। राज्य में 30 फीसदी पुरुष और 22 फीसदी महिलाओं का वजन निर्धारित से अधिक है।"

रिपोर्ट के अनुसार रक्ताल्पता यहां के बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए समस्या बनी हुई है। राज्य में छह महीने से लेकर पांच वर्ष आयु के 66 फीसदी बच्चे रक्ताल्पता के शिकार हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य के लोगों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता का स्तर बेहद निम्न है। इसके अतिरिक्त पोलियो को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए चल रहे पल्स - पोलियो अभियान के बावजूद राज्य के एक चौथाई बच्चों को पोलियो वैक्सीन की तीनों खुराक नहीं मिल पाई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+