श्रंखला बचाने के लिए पीसीबी अध्यक्ष भारत की यात्रा करेंगे

इस्लामाबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के साथ अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

समाचार पत्र 'इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून' के मुताबिक इसी के मद्देनजर पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट अगले हफ्ते भारत जाएंगे।

पत्र ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से लिखा है, "हमारे अध्यक्ष अगले हफ्ते भारत जाएंगे। वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करने का प्रयास करेंगे।"

भारतीय टीम को 4 जनवरी, 2009 से 13 फरवरी, 2009 के बीच पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।

भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के हालात को लेकर चिंता जताई थी। सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त हुए बगैर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने हालांकि इस दौरे को मंजूरी दे दी है लेकिन सुरक्षा को लेकर उसे सरकार की ओर से हरी झंडी का इंतजार है।

अल्ताफ ने कहा, "हम इस श्रंखला के समय पर और सुरक्षित तरीके से संपन्न होने को लेकर आशावान हैं। अगर भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द होता है तो हमने उसके लिए शारजाह, अबूधाबी और दुबई के क्रिकेट आयोजकों से तटस्थ आयोजन स्थल के लिए बात शुरू कर दी है। हम इस श्रंखला को किसी भी सूरत में हाथ से निकलने नहीं देना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+