वैश्वीकरण से पैदा हुए कई खतरे: प्रधानमंत्री (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि वैश्वीकरण ने सुरक्षा के क्षेत्र में नए खतरों को पैदा किया है।

दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "मौजूदा वित्तीय संकट भी वैश्वीकृत विश्व की एक देन है। सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्वीकरण ने नए खतरों को पैदा किया है।"

उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण ने आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के बीच दूरी को और भी धुंधला कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की दुनिया में आतंकवाद को सबसे बड़े संकट के रूप में देखा जा रहा है। आज के आतंकवादी अपनी विध्वसंक गतिविधियों के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रमुखों से आह्वान किया कि आतंकवाद से निपटने के लिए वे भी तकनीक का पूरा इस्तेमाल करें। मनमोहन ने कहा कि आतंक के वैश्वीकरण ने आतंकवाद को और भी खतरनाक बना दिया है।

प्रधानमंत्री के मुताबिक देश में कई हमलों को पुलिस और खुफिया तंत्र ने नाकाम किया है लेकिन अभी भी पुलिस की कार्यप्रणाली और खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+