हाली ने अपने लेखन के जरिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाया : अंसारी

चंडीगढ़, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कवि व समाज सुधारक ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली पानीपती को याद करते हुए कहा कि हाली ने अपने लेखन के माध्यम से आम जनता के भीतर देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया।

अंसारी हाली ट्रस्ट की ओर से पानीपत में आयोजित दो दिवसीय(22-23 नवंबर) मेले के अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाली की दूरदर्शिता व उनके लेखन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अंसारी ने कहा "ब्रिटिश शासन के दौरान वर्ष 1837 में पैदा हुए हाली ने लोगों के दिमाग पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। दूसरों के विपरीत उन्होंने समाज में उपस्थित परिस्थितियों को बारीकी से समझा और 125 वर्ष पहले लड़कियों की शिक्षा की वकालत की।''

इस अवसर पर अंसारी ने हाली पर लिखी गईं तीन पुस्तकों ('अल्ताफ हुसैन हाली : सृजन और चिंतन', 'दास्ताने हाली' व 'चुनिंदा नज्म और गजलें') का विमोचन भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+