'जनादेश' की बात करते ब्लॉग

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव के मौसम में विभिन्न दलों के नेता चुनावी घोषणा कर रहे हैं तो दूसरी ओर जनता भी समय निकाल कर उनके बारे में चर्चा कर रही है। भला ऐसे समय में हिंदी ब्लॉग कैसे पीछे रहते, यहां भी चुनावी मौसम का असर साफ देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव के मौसम में विभिन्न दलों के नेता चुनावी घोषणा कर रहे हैं तो दूसरी ओर जनता भी समय निकाल कर उनके बारे में चर्चा कर रही है। भला ऐसे समय में हिंदी ब्लॉग कैसे पीछे रहते, यहां भी चुनावी मौसम का असर साफ देखा जा सकता है।

विभिन्न राजनैतिक दलों के बारे में चर्चा करते ब्लॉगों की लंबी सूची 'ब्लॉगवाणी' पर मिल सकती है। कई ब्लॉग राज्यवार चुनावी चर्चा कर रहे हैं। 'िंहंदी टीवी मीडिया' नामक ब्लॉग पर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर एक लंबी पोस्ट है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के चुनावी वादे पर चर्चा की गई है। पोस्ट में भाजपा के नारे 'मंहगी पड़ी कांग्रेस' और दिल्ली के महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के बारे में लिखा गया है।

एक अन्य ब्लॉग 'राजेश घोटिकर' में 'राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व क्या है?' नामक पोस्ट पर चुनावी वादे और राजनैतिक दलों के बारे में कहा गया है। पोस्ट में मध्यप्रदेश के रतलाम के बारे में लिखा है, "चुनावी धूम से सारा शहर हलचल से भर गया है। आरोप-प्रत्यारोप, मान-मर्दन, कार्य प्रणाली और जन आकांक्षा के आशा निराशाजन्य सुर आदि सुनाई दे रहे हैं। देश के बारे में सोचने के लिए कोई आगे नहीं आया है। अपनी डफली अपना राग गाया-बजाया जा रहा है।"

'नारदमुनि जी' ब्लॉग में राजस्थान विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस की स्थिति पर यहां प्रकाश डाला गया है। यह ब्लॉग पूरी तरह राजस्थान विधानसभा चुनाव पर ही केंद्रित है।

'जनादेश' नामक ब्लॉग पर भी विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष पोस्ट मौजूद है। यहां सर्वेक्षणों के आधार पर विभिन्न राज्यों में दलों की स्थिति के बारे में चर्चा की गई है।

हिंदी ब्लॉग में अलग-अलग राजनैतिक दलों के प्रति ब्लॉगर का झुकाव भी स्पष्ट देखा जा सकता है। आप किसी खास दल के बारे में भी ब्लॉग पर पोस्ट पढ़ सकते हैं। दरअसल राजैनितक दल चुनाव प्रचार के तौर भी ब्लॉग का सहारा ले रहे हैं। 'जनादेश' इसी श्रृंखला का ब्लॉग दिखता है।

जहां विभिन्न दलों की विचारधाराओं को आत्मसात करने वाले ब्लॉग आपको अनायास ही दिख जाएंगे, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की इस माध्यम से दूरी भी ब्लॉग पाठकों को खलेगी। हिंदी ब्लॉग जगत में बसपा से संबंधित कोई ब्लॉग नजर नहीं आता है।

दरअसल, चुनावी मौसम में आपको हिंदी ब्लॉग की दुनिया में इस तरह के कई ब्लॉग मिल जाएंगे जो चुनावी गणित और दलों की राज्यवार स्थिति पर ही विशेष पोस्ट प्रकाशित कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+