विस चुनाव: जम्मू-कश्मीर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न (लीड-4)
श्रीनगर/जम्मू , 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया।
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और यह शाम चार बजे तक चला। कश्मीर घाटी के गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में 45 और कंगन में 55 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। गांदरबल से नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।
जम्मू क्षेत्र में घाटी की तुलना में मतदान का प्रतिशत अधिक रिकार्ड किया गया। राजौरी, कलाकोट, डरहल और नौशेरा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकार्ड किया गया।
दूसरे चरण में जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होना है, उसमें गांदरबल से नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के काजी मोहम्मद अफजल और कांग्रेस के शेख मुहम्मद अशफाक शामिल हैं।
गौरतलब है कि राज्य में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications