कर्स्टन को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी भारतीय टीम
बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अपने कोच गैरी कर्स्टन को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी।
दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कर्स्टन का जन्म 23 नवंबर, 1967 में केप टाउन में हुआ था।
कर्स्टन ने 101 टेस्ट मैचों में 21 शतकों की मदद से 7289 रन बनाए हैं जबकि 185 एकदिवसीय मैचों में उनके खाते में 13 शतकों की मदद से 6798 रन दर्ज हैं।
वर्ष 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कर्स्टन को 4 दिसंबर, 2007 को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था।
बहरहाल, भारतीय टीम अपने कोच को जीत का तोहफा देने की स्थिति में है क्योंकि सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में वह 3-0 से आगे है और बेंगलुरू में मिली जीत उसे श्रंखला का विजेता बना देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications