विस चुनाव : मप्र में भाजपा जीती तो राजनीति छोड़ केदारनाथ चली जाएंगी उमा
भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनशक्ति (भाजश) की नेता उमा भारती ने कहा है कि उनका लक्ष्य राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वह राजनीति से संन्यास लेकर केदारनाथ चली जाएंगी।

उमा ने कहा कि उनका लक्ष्य भाजश की जीत नहीं बल्कि भाजपा को पराजित करना है। उन्होंने 215 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनावी सभाओं में जहां एक ओर वे भाजपा को निशाना बना रही हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की भी आलोचना कर रही हैं।
राज्य के 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में उमा ने भाजपा के बागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। ये सभी भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
लोध जाति के मतदाता भी भाजपा के लिए चुनौती बन सकते हैं क्योंकि उमा इसी समुदाय से आती हैं। दरअसल राज्य में कम से कम 50 विधानसभा क्षेत्र लोध बहुल हैं।
गौरतलब है कि 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 27 नवंबर को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications