भारत के लिए उड़ानें बढ़ाएगी फिनएयर
हेलसिंकी, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिनलैंड की विमानन कंपनी फिनएयर ने आगामी गर्मियों से भारत के लिए अपनी उड़ानों में तीन और उड़ानें जोड़ने का फैसला किया है।
हेलसिंकी, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिनलैंड की विमानन कंपनी फिनएयर ने आगामी गर्मियों से भारत के लिए अपनी उड़ानों में तीन और उड़ानें जोड़ने का फैसला किया है।
कंपनी के बिक्री संबंधी विभाग के उपाध्यक्ष टिमो रिहिमाकी ने आईएएनएस से कहा, "हम भारत में अपने काम को लेकर काफी उत्साहित हैं। यहां पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में विस्तार की काफी संभावनाएं हैं इसलिए अगली गर्मियों तक हम अपनी उड़ान संख्या बढ़ाने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि कंपनी दिल्ली के लिए सप्ताह की छह उड़ानों को बढ़ाकर सात कर देगी और मुंबई की चार साप्ताहिक उड़ानों को बढ़ाकर छह कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इनमें और इजाफा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी बेंगलुरू के लिए भी उड़ान शुरू कर सकती है लेकिन उसके लिए वह पहले बाजार की गतिविधियों को भांपेगी।
कंपनी के अनु़सार मात्र तीन वर्षो में भारत में उसके कारोबार में महत्वपूर्ण इजाफा हुआ है और उसे इस वर्ष अपने यात्रियों की संख्या बढ़कर 1,00,000 हो जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications