विस चुनाव: मायावती ने कहा, बसपा की सरकार बनी तो अपराधी होंगे जेल में (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि दिल्ली में अगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार बनी तो यहां के सभी अपराधी जेल में नजर आएंगे।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हुई है। दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार आई तो सभी अपराधी जेल में नजर आएंगे।"

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों अमीरों की पार्टियां हैं और बसपा आम लोगों के समर्थन से चुनाव जीतना चाहती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा शासनकाल में गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान किए गए। आईएएस और आईपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।

गौरतलब है कि बसपा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+