ओबामा ने करजई से कहा, आतंकवाद से मुकाबला प्राथमिकता

काबुल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र में आतंकवाद से मुकाबला और अफगानिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।

अफगानी राष्ट्रपति भवन के मुताबिक शनिवार रात करजई के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में ओबामा ने अफगानिस्तान की सहायता बढ़ाने की बात कही।

अमेरिका में चार नवंबर को हुए चुनाव के बाद ओबामा से करजई की यह पहली सीधी बातचीत थी। ओबामा अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि ओबामा ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के लिए अफगानियों की सहायता जारी रखने की बात कही। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए सहायता राशि बढ़ाने और ज्यादा ध्यान देने का आश्वासन दिया।

ओबामा ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, अफगानिस्तान व क्षेत्र और दुनिया में शांति लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+