जमशेदपुर संयंत्र 5 दिनों के लिए बंद करेगी टाटा मोटर्स
रांची, 23 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स आगामी 25 नवंबर से अपने जमशेदपुर संयंत्र में पांच दिनों के लिए कामकाज बंद करने जा रही है। इस महीने यह दूसरा अवसर है जब कंपनी ने अपने संयंत्र में कामकाज रोकने का फैसला किया है।
कंपनी के प्रवक्ता पी.जे.सिंह ने आईएएनएस से टेलीफोन पर हुई बातचीत में बताया कि मांग में कमी आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। सिंह ने कहा, "टाटा मोटर्स के जमशेदपुर संयंत्र में आगामी 25 से 29 नवंबर तक कामकाज बंद रहेगा।"
इससे पहले संयंत्र में छह से आठ नवंबर तक तीन दिन कामकाज बंद रखा गया था। अनाधिकारिक रूप से कामकाज पांच दिन बंद रहा क्योंकि पांच और नौ नवंबर को कंपनी ने छुट्टी घोषित की थी।
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अक्टूबर महीने में अपना उत्पादन लक्ष्य 15 फीसदी कम कर दिया था और 3,000 अस्थाई कर्मचारियों को काम पर न आने के लिए कहा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications