कुतुब मेट्रो स्टेशन पर बनेगा धरोहर संग्रहालय
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री जल्द ही दिल्ली के संपन्न इतिहास को एक धरोहर संग्रहालय के साथ देख सकेंगे। यह संग्रहालय राजधानी के कुतुब मेट्रो स्टेशन पर तैयार किया जाएगा।

कुतुब मिनार मेट्रो स्टेशन को वर्ष 2010 के जून महीने में आम जनता के लिए खोला जाना है। इस स्टेशन पर संग्रहालय के लिए खासतौर से 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र की अलग से घेराबंदी की गई है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि दुनिया के धरोहर में सुंदरता व चमक जोड़ने का यह एक प्रयास है। इस मेट्रो स्टेशन का पूरा ढांचा कुतुब मीनार को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। यहां एक खुला कक्ष होगा, जहां ऐतिहासिक महत्व के सामान प्रदर्शन के लिए रखे जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications