भारत का अगला लक्ष्य, मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन : नायर

तिरुवनंतपुरम, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन जी. माधवन नायर ने रविवार को कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद अब अगला लक्ष्य अंतरिक्ष में मानव युक्त यान भेजने की है।

चंद्रयान-1 की सफलता के बाद अपने गृह शहर पहुंचे नायर ने एक स्वागत समारोह में कहा, "मानवयुक्त चांद मिशन एक कठिन काम है और इस काम को पूरा करने से पहले हमें एक अंतरिक्ष यात्री को मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन पर भेजना होगा, जो पृथ्वी की कक्षा में जाएगा और लौट आएगा। इसके लिए सरकार की मंजूरी अभी मिलनी बाकी है। हम 2015 तक इसे हासिल करना चाहते हैं।"

नायर ने कहा, "अमेरिका और चीन की योजना 2020 तक अगले चांद मिशन की है और हमारा लक्ष्य है कि हमें भी उस वक्त तक तैयार हो जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "इसे हासिल करने के लिए अंतरिक्ष मिशन को सहायता की जरूरत पड़ेगी। दूसरी योजना सौर व्यवस्था की पृथ्वी के कक्ष से अध्ययन के लिए आदित्य मिशन भेजने की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+