इस वर्ष अब तक 22 अमेरिकी बैंक बंद हुए, सिटीग्रुप भी आशंकित
न्यूयार्क, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एक ओर जहां अमेरिका में इस वर्ष बंद होने वाले बैंकों की संख्या 22 पहुंच चुकी है वहीं भारतीय मूल के अमेरिकी विक्रम पंडित के नेतृत्व वाला बैंकिंग समूह सिटीग्रुप इस कड़ी में अपना नाम जुड़ने से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

बीते शुक्रवार को तीन और अमेरिकी बैंक ढह गए जिनमें से दो कैलिफोर्निया और तीसरा जार्जिया में स्थित था।
कैलिफोर्निया के बंद होने वाले बैंकों के नाम हैं 'डाउनी सेविंग्स एंड लोन ऑफ न्यूपोर्ट बीच' तथा 'पीएफएफ बैंक एंड ट्रस्ट ऑफ पोमोना' जबकि जार्जिया के बैंक का नाम है 'कम्युनिटी बैंक ऑफ लांगविले'। कुल 12.87 अरब डॉलर की संपत्ति वाला डाउनी बैंक इस वर्ष बंद होने वाला अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।
समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार स्थितियों में कोई खास सुधार होता नहीं दिख रहा है और आने वाले समय में और भी बैंकों का यही हश्र हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले समाचार पत्र ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि सिटी समूह के कार्यकारी इसके कुछ हिस्सों अथवा पूरे समूह को बेचने का प्रयास कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications