रूस ने यूक्रेन को गैस आपूर्ति रोकने की धमकी दी

मास्को, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की शीर्ष तेल एवं गैस कंपनी गाजप्रोम ने शनिवार को धमकी दी कि यदि यूक्रेन उसका 2.4 अरब डॉलर का कर्ज अदा नहीं करता है तो वह उसे गैस की आपूर्ति रोक देगी। कंपनी ने भविष्य की आपूर्ति के अनुबंधों को अंतिम रूप देने की बात भी कही।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गाजप्रोम के प्रवक्ता सर्जेई कुप्रियानोव ने यूक्रेन के इस दावे को खारिज किया कि वित्तीय संकट के कारण ऋण अदा करने में देर हो रही है।

कुप्रियानोव ने कहा, "अगर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था संकट में होती तो उन्हें ईंधन की आवश्यकता भी कम होती लेकिन ऐसा नहीं है।" उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि एक ओर तो यूक्रेन अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पैकेज ले और दूसरी ओर रूस को ऋण अदा करने से मना करे।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष के अंत तक समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+