6 अरब रुपये के निवेश से 13 नए संयंत्र लगाएगा आनंद समूह
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। आटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी के असर के बावजूद वाहनों के पुर्जे और सिस्टम्स बनाने वाली कंपनी आनंद आटोमोटिव सिस्टम्स वर्ष 2010 तक देश भर में 13 नए संयंत्रों लगाने के लिए 6 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

आनंद ग्रुप की प्रमुख कंपनी का नाम है गैब्रिएल इंडिया। समूह में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं और यह 44 स्थानों पर निर्माण का काम करती है।
समूह के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा मामलों के प्रमुख एम.एस. संधू ने आईएएनएस से कहा, "हमने तीन संयंत्रों की स्थापना कर ली है और नए संयंत्रों की स्थापना के लिए चेन्नई में 45 एकड़ जमीन खरीदी है।"
उन्होंने कहा कि समूह के पास पर्याप्त आंतरिक संसाधन मौजूद हैं और इसीलिए उसने मंदी के बावजूद विस्तार की योजनाएं बनाई हैं।
समूह के ग्राहकों में मारूति सुजूकी, टाटा मोटर्स, यामहा, होंडा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज आटो और टीवीएस जैसी कंपनियां शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications