हिमाचल में 'अटल बिजली बचत योजना' का शुभारंभ

शिमला, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में आरंभ की गई अटल बिजली बचत योजना के तहत प्रदेश में प्रत्येक घरेलू विद्युत उपभोक्ता की निर्धारित समयावधि के भीतर चार सीएफएल बल्ब निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला में एक जनसभा में प्रदेश के विकास में कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को जुलाई, 2008 में महंगाई भत्ते की 7 प्रतिशत किश्त देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों के योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जनवरी, 2008 से राज्य के कर्मचारियों के वेतन में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसमें 10 प्रतिशत अंतरिम राहत तथा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्तें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से पैदा हो रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य में कार्बन-डाई आक्साइड के उत्सर्जन को रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंधन किए गए हैं ताकि पर्यावरण को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे राज्य में पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+