पेंग्विन बेचेगी ऐतिहासिक स्मारकों पर ट्रैवेल गाइड

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रकाशन समूह पेंग्विन इंडिया ने जल्द ही देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर अच्छी गुणवत्ता वाली ट्रैवेल गाइड्स और स्मारिकाएं बेचने की योजना बनाई है।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रकाशन समूह पेंग्विन इंडिया ने जल्द ही देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर अच्छी गुणवत्ता वाली ट्रैवेल गाइड्स और स्मारिकाएं बेचने की योजना बनाई है।

समूह जल्द ही विभिन्न ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों पर पिक्च र पोस्टकार्ड, स्थानीय पर्यटन स्थलों के नक्शे और स्मारिकाएं सीधे पर्यटकों को बेचेगा।

'द मानुमेंट सीरीज' में छपी 32 पृष्ठों वाली छह पुस्तिकाओं की कुल कीमत 200 रुपये रखी गई है जिसे अगले महीने बाजार में उतारा जाएगा।

पेंग्विन (ट्रैवेल) के प्रबंध निदेशक जॉन डुहिग ने कहा, "हम 12 ऐतिहासिक स्मारकों पर अपनी मार्केटिंग टीम भेजेंगे। हमारी किताबों की कीमत थोड़ी अधिक जरूर है लेकिन उसकी गुणवत्ता भरपाई करने में सक्षम है।" उन्होंने कहा कि कंपनी कुछ नया करना चाहती थी।

पहली छह पुस्तकों में कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा, लाल किला, ताज महल, फतेहपुर सीकरी और आमेर के किले के बारे में जानकारियां हैं

अगले वर्ष निकाली जाने वाली शेष छह पुस्तिकाओं में खजुराहो, सांची, कोणार्क, अजंता और एलोरा, हंपी तथा महाबलिपुरम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+