हांगकांग ओपन : 11वें स्थान पर रहे जीव (लीड-1)
हांगकांग, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह हांगकांग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे।
जीव तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए थे। जीव ने कुल 11-अंडर 269 स्कोर हासिल किया। इस तरह जीव का लगातार दो खिताब जीतने का सपना टूट गया है। जीव ने पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन खिताब जीता था।
ताइवान के लिन वेन तांग ने खिताब जीता। पिछले दस वर्षो में यह पहला मौका है जब यह खिताब किसी एशियाई गोल्फर ने जीता है।
तांग से पहले कांग वूक सून ने 1998 में हांगकांग ओपन खिताब जीता था। उन्होंने यह खिताब हासिल करने के लिए उत्तरी आयरलैंड के रोरी मैक्लरॉय और इटली के फ्रांसिस्को मोलिनारी को पीछे छोड़ा।
मौजूदा चैंपियन मिग्वेल एंजेल जेमानेज और दो बार के मेजर खिताब विजेता जॉन डेले संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
भारत एक एक अन्य गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहे। रंधावा तीसरे दौर के बाद 28वें स्थान पर थे। अगले हफ्ते होने वाले विश्व कप के मदद्ेनजर रंधावा के लिए यह अच्छा प्रदर्शन माना जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications