बेंगलुरू एकदिवसीय मैच : भारत को पहला झटका (लीड-1)
बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के साथ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले में भारत को पहला झटका लगा है।
आठ महीने बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 11 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। समय भारत ने 7.5 ओवर में 38 रन बनाए थे।
खबर लिखे जाने तक भारत ने नौ ओवर में एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए थे। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 28 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि गौतम गंभीर आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के साथ तेंदुलकर, रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में लौटे। रोहित पिछली तीन पारियों में बुरी तरह नाकाम रहे थे।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर इयान बेल और मैट प्रायर की सलामी जोड़ी पर ही भरोसा जताया। ओवेश शाह तीसरे, कप्तान केविन पीटरसन चौथे और कानपुर में पारी शुरू करने वाले रवि बोपरा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्रसिंह धोनी, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा और मुनाफ पटेल।
इंग्लैंड : मैट प्रायर, इयान बेल, ओवेश शाह, केविन पीटरसन, पॉल कोलिंगवुड, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, समित पटेल, रवि बोपरा, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान और जेम्स एंडरसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications