विश्वास बहाली के लिए कदम उठाए जाने के पक्ष में है एपेक
लीमा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) की शनिवार को यहां हुई बैठक में मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट के प्रभावों से क्षेत्र को बचाने और विश्वास बहाली के उपायों पर बल दिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेरू के राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने कहा, "सरकारें और व्यवसायी दोनों मिलकर इस संकट को परास्त करने में सफल होंगे।"
इससे पहले दो दिवसीय बैठक की शुरुआत के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश, चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवदेव ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
वक्तव्य में पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुई जी 20 देशों की बैठक में कही गई अधिकांश बातों को दोहराया गया था। उस बैठक में एपेक के नौ सदस्य देशों ने हिस्सा लिया था।
मंच के नेताओं ने कहा कि सुस्त वैश्विक विकास रक्षात्मक उपायों के लिए मजबूर कर सकता है और इससे स्थितियां सुधरेंगी नहीं बल्कि और खराब होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications