आजीवन तिब्बतियों के लिए संघर्ष करुं गा : दलाई लामा (लीड-1)
धर्मशाला, 23 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने रविवार को कहा कि उनकी अवकाश ग्रहण करने की कोई योजना नहीं है और वे आजीवन तिब्बत के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
धर्मशाला, 23 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने रविवार को कहा कि उनकी अवकाश ग्रहण करने की कोई योजना नहीं है और वे आजीवन तिब्बत के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
दलाई लामा ने करीब 600 से अधिक तिब्बती नेताओं की यहां हुई छह दिवसीय बैठक के एक दिन बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अवकाश ग्रहण करने का तो प्रश्न ही नहीं उठता। तिब्बतियों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करना मेरा नैतिक उत्तरदायित्व है। मेरा शरीर और आत्मा सब तिब्बत का ही है।"
तिब्बतियों की घर वापसी तक उनके लिए संघर्ष जारी रखने की बात कहते हुए दलाई लामा ने कहा, "मैं पूरी तरह तिब्बत के प्रति समर्पित हूं। तिब्बत का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय है क्योंकि यह सच पर आधारित है।"
उन्होंने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि वे एक दिन तिब्बत लौट सकेंगे।
इससे पहले 17 से 22 नवंबर तक चली छह दिवसीय विशेष बैठक में सभी प्रमुख तिब्बती नेताओं ने दलाई लामा के नेतृत्व और पूर्ण स्वायत्तता की उनकी मध्यमार्गी नीति में अपनी आस्था व्यक्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications