विस चुनाव : घाटी में अलगाववादियों की चुनाव बहिष्कार की अपील बेअसर

दुदरहामा (जम्मू कश्मीर), 23 नवंबर (आईएएनएस)। अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार की अपील को ठुकराते हुए घाटी में रविवार को बड़ी संख्या मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

दुदरहामा (जम्मू कश्मीर), 23 नवंबर (आईएएनएस)। अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार की अपील को ठुकराते हुए घाटी में रविवार को बड़ी संख्या मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्य में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में घाटी की दो सीटों और जम्मू क्षेत्र की चार सीटों के लिए सुबह आठ बजे से ही मतदान जारी है।

घाटी के गांदरबल विधानसभा क्षेत्र के दुदरहामा मतदान केंद्र पर कई मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 1,147 मतदाता हैं। मतदाताओं का कहना है कि वे विकास के लिए मतदान कर रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद युसूफ ने आईएएनएस से कहा कि दुदरहामा मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतदान जारी है और पहले एक घंटे में 80 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं का कहना है कि अलगाववादियों की चुनाव बहिष्कार की अपील का उन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

गौरतलब है कि गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से ही नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+