विस चुनाव : सोनिया ने कहा,
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन कुछ पार्टियां अपनी अलगाववादी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इसे धर्म से जोड़ रही हैं।
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन कुछ पार्टियां अपनी अलगाववादी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इसे धर्म से जोड़ रही हैं।
राजधानी में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए सोनिया ने कहा, "ऐसी पार्टियां किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती हैं।" दिल्ली विधानसभा के लिए 29 नवंबर से होने वाले चुनाव से पहले एक जनसभा में सोनिया ने हालांकि किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि देश के सामने आतंकवाद और सांप्रदायिकता दो सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा अपने लिए सरकार बनाना चाहती है जबकि उनकी पार्टी इन चुनौतियों से लड़ने और विकास के कामों को जारी रखने के लिए सत्ता चाहती है।
सोनिया ने कहा कि राजधानी में कांग्रेस की सफलता का ही प्रमाण है कि शीला दीक्षित लगातार दस वर्षो से मुख्यमंत्री है, जबकि इससे पहले भाजपा ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications