विस चुनाव : जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं ने फिर दिखाया उत्साह (लीड-5)

श्रीनगर/जम्मू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान में रविवार को मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस दौरान अलगाववादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार का आह्वान किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चला। कश्मीर घाटी के गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में 45 और कंगन में 55 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। गांदरबल से नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्मू क्षेत्र में घाटी की तुलना में मतदान का प्रतिशत अधिक रिकार्ड किया गया। राजौरी, कलाकोट, डरहल और नौशेरा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकार्ड किया गया।

रविवार को जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में बंद हो गए, उसमें गांदरबल से नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के काजी मोहम्मद अफजल और कांग्रेस के शेख मुहम्मद अशफाक शामिल हैं।

डरहल विधानसभा क्षेत्र के बड़ाडरहल मतदान केंद्र पर नेशनल कांफ्रेंस के समर्थकों और अन्य दलों के समर्थकों के बीच झड़प होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई थी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हवा में गोली भी चलानी पड़ी।

गौरतलब है कि राज्य में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+