विस चुनाव: राजस्थान में दो मुद्दे हैं-विकास और भ्रष्टाचार
जयपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार दो ही मुद्दे दिखाई पड़ते हैं। एक ओर विकास के दावे हो रहे हैं तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार को लेकर चुनावी डुगडुगी पीटी जा रही है।
जयपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार दो ही मुद्दे दिखाई पड़ते हैं। एक ओर विकास के दावे हो रहे हैं तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार को लेकर चुनावी डुगडुगी पीटी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाताओं के बीच वसुंधरा राजे सरकार के विकास कार्यो का प्रचार करने में लगी है। राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का कहना है, "हम अपनी सरकार की सफलताओं और मंहगाई व आतंकवाद के मोर्चे पर केंद्र सरकार की विफलताओं को मुद्दा बना रहे हैं।"
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर का दावा है कि यहां सरकार के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है और भाजपा राज्य में बड़ी जीत हासिल करने वाली है।
राज्य में विपक्षी कांग्रेस भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बदहाली को मुद्दा बनाकर भाजपा को घेर रही है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. चौधरी का कहना है, "राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है। भाजपा किस विकास की बात कर रही है। इस बार मतदाता मूर्ख नहीं बनने वाले हैं।"
राज्य में गुर्जर आबादी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। गुर्जर समुदाय ने पिछली बार भाजपा के पक्ष में मतदान किया था लेकिन इस बार उसका झुकाव किस ओर होगा, अब तक साफ नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications