मंगल में पत्थर के अंदर बर्फ के ग्लेश्यिर

यह ग्लेशियर मंगल पर पूर्व में पता लगाई गई किसी भी बर्फ की तुलना में अधिक निचले अक्षांस पर मौजूद हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान के जमीन के अंदर जा कर खोज करने वाले रेडार के आंकड़ों का विश्लेषण किया।
यह खबर साइंस जर्नल के 21 नवंबर के अंक में प्रकाशित हुई है। खबर में कहा गया है कि पथरीले मलबे के अंदर बर्फीले ग्लेशियर पहाड़ों के किनारों से मीलों दूर तक फैले हुए हैं।
ग्लेश्यिरों को पथरीले मलबे की पर्त ने ढक रखा है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि संभवतः इस पर्त ने इन भूमिगत ग्लेशियरों को उस बर्फीली चादर के अवशेष के तौर पर संरक्षित कर रखा होगा जिसने बीत चुके बर्फीले युग के दौरान मध्य अक्षांसों को ढक रखा था।
नासा का कहना है कि यह खोज उन विशाल बर्फीले ग्लेशियरों जैसी है जिन्हें अंटार्कटिका में पथरीली सतहों के नीचे खोजा गया है। आस्टिन स्थित टैक्सास विश्वविद्यालय के जान डब्ल्यू होल्ट ने बताया कुल मिला कर यह ग्लेशियर मंगल पर बर्फीले पानी के विशाल जलाशय का हिस्सा हैं जो ध्रुवीय हिस्सों पर नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications