खिताब बचाने उतरेंगी मुक्केबाज मेरी कोम

भारत ने वर्ष 2006 में नई दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में गत चैंपियन और खिताब के प्रबल दावेदार रूस को हराकर चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक झटके थे। मेरी कोम 46 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालकर भारतीय जीत की स्टार रही थी।
हालांकि अपने जुडवां बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्षों तक खेल से दूर रही मेरी कोम पिछले कुछ समय से आउट आफ फार्म चल रही हैं। गत सितंबर में वह एशियन चैंपियनशिप का अपना खिताब बचाने में नाकाम रही थीं, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए इसी महीने राष्ट्रीय खिताब जीता था।
भारत ने पिछले विश्वकप में सभी 13 वर्गों में भाग लिया था, लेकिन इस बार वह केवल सात वर्गों में अपने मुक्केबाज उतार रहा है जिनमें से छह ने पिछले विश्वकप में भाग लिया था। मेरी कोम के अलावा पिछली बार की स्वर्ण पदक विजेता एल सरिता देवी (52 किग्रा वर्ग) से भी पदक की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications