बारामूला में चुनावी हिंसा, 40 घायल

kashmir map
बारामूला, 22 नवम्बर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कल चुनाव विरोधी प्रदर्शनकारियों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसूगैस छोड़ने के साथ हवा में गोलियां चलानी पड़ी ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना में लगभग 40 सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।शुक्रवार की नमाज के बाद सड़कों पर चुनाव का विरोध कर रहे लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

इन लोगों ने आजादी के समर्थन और चुनाव के विरोध में कथित नारे लगाने शुरू कर दिए और राजमार्ग की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिससे मजबूर होकर सुरक्षा बलों को हवा में गोली चलानी पड़ा।

अंतिम खबर मिलने तक पथराव जारी था। शुक्रवार की नमाज के बाद ऐसे ही चुनाव विरोधी प्रदर्शनों की खबर सोपोर और अन्य बड़े शहरों से मिली हैं।

इन घटनाओं के बाद बारामूला में बाजार और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों बंद होने की खबर है। अलगाव वादियों की समन्वय समिति ने नमाज के बाद लोगों से चुनाव विरोधी प्रदर्शन करने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+