लेह में वाहन खाई में गिरा, छह मरे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैनिक वाहन में सवार होकर छुट्टी पर जा रहे थे। इस दौरान लेह में सक्ती के निकट परहल एक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में छह सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि निकटवर्ती इलाकों से राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications