पंजाब में चीनी उत्पादन 32 प्रतिशत घटा

इस वर्ष पंजाब में गन्ने का क्षेत्रफल 93,500 हेक्टेयर रहा जो पिछले वर्ष 1.40 लाख हेक्टेयर था क्योंकि किसानों ने बेहतर लाभ प्राप्त करने की उम्मीद में गेहूं और धान फसल की ओर रूख कर लिया।
वर्ष 2007-08 में यह क्षेत्रफल बढ़कर 1.40 लाख हेक्टेयर हो गया था जो उसके पिछले वर्ष में 1.18 लाख हेक्टेयर था। सरकारी सूत्रों के अनुसार गन्ना खेती के क्षेत्रफल में कमी के कारण राज्य में कुल गन्ना उत्पादन घटकर इस वर्ष 514 लाख क्विंटल रह गया जो वर्ष 2007-08 में 800 लाख क्विंटल था।


Click it and Unblock the Notifications