भारतीय युवती की मौत संदिग्ध नहीं : अमेरिकी पुलिस (लीड-1)
लास एंजेलिस/हैदराबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी पुलिस ने शनिवार को कहा कि भारतीय युवती की मृत्यु संदिग्ध नहीं है, जबकि उसके परिवार का दावा है कि मौत का संबंध उसके पति की दहेज की मांग से हो सकता है।
गोली सुषमा को गुरुवार दोपहर लास एंजेलिस के नजदीक नार्थब्रिज शहर के उसके घर में मृत पाया गया था। डेवेनशायर पुलिस स्टेशन ने इसके बाद तीन सदस्यीय दल सुषमा के घर भेजा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मृत्यु के कारणों का पता चल सकता है, वह अभी तक हासिल नहीं हुई है। फिर भी पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में किसी प्रकार का संदेह नहीं पैदा होता।
डेवेनशायर पुलिस स्टेशन की निरीक्षक मारिया स्टीयर ने आईएएनएस से कहा,"मुझे नहीं लगता कि इस मौत का कारण कोई अपराध हो सकता है।"
यह पूछे जाने पर कि कोई क्या कोई सुषमा का कोई नोट मिला है मारिया ने कहा कि जांच अभी जारी है।
उधर सुषमा के पिता वी.कनकराजन के अनुसार उन्हें अपनी पुत्री की मृत्यु की सूचना शुक्रवार को लास एंजेलिस में रहने वाली रिश्तेदार हारिका से मिली। उनका कहना है कि दामाद को कई बार फोन करने के बावजूद उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इससे उसकी भूमिका पर संदेह होता है।
सुषमा के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें बाबू के अभिभावकों से भी कोई सूचना नहीं मिली, जो यहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबू को शिकायत थी कि उसका विवाह समारोह भव्य नहीं था। वह दहेज में मिले 10 लाख रुपयों से भी असंतुष्ट था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications