जरदारी और शरीफ की पार्टियों में खटपट तेज हुई
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजनीति में परस्पर विरोधी रहे यहां के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने मुल्क में लोकतंत्र की बहाली के लिए बेशक हाथ मिला लिया हो लेकिन दोनों दलों के बीच दूरियां लगातार बढ़ने लगी है।

पीएमएल-एन के नेता साद रफीक ने आईएएनएस से कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीपीपी अपनी नेता स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के वादों को पूरा नहीं कर रही है। लोकतंत्र की खातिर उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दे दी लेकिन इसके बावजूद पीपीपी पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की नीतियों को आगे बढ़ा रही है।"
उन्होंने कहा, "पीपीपी ने यदि अपनी इन नीतियों को आगे भी जारी रखा तो यह उसकी भयंकर भूल होगी। हमने अपने आप को रोक रखा है लेकिन लंबे समय तक हम ऐसा नहीं कर सकते। हम पीपीपी से तंग आ चुके हैं।"
उधर, हाल ही में पीएमएल-एन शासित पंजाब प्रांत के कानून मंत्री सनाउल्लाह ने भी पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर से जुड़ी कुछ पारिवारिक तस्वीरें मीडिया में जारी की। इन तस्वीरों को जारी करने के बाद उन्होंने कहा, "गवर्नर हाउस तो डांस क्लब बन गया है। हम ऐसा होने नहीं देंगे।"
एक तस्वीर में तासीर के बेटे को दो लड़कियों के साथ एक समुद्री तट पर दिखाया गया है तो दूसरी में गवर्नर अपने हाथ में व्हिस्की की बोतल लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
सनाउल्लाह के इस रुख को बदले की भावना से उठाए गए कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों तासीर ने पंजाब के मुख्यमंत्री शाहनवाज शरीफ को एक पत्र लिखकर अपनी कैबिनेट की टीम पूरा कर लेने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली दुरूस्त करने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications