बांग्लादेश में साल के अंत तक हो सकते हैं आम चुनाव
ढाका, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चुनाव की तारीख को लेकर बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच छिड़ा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। इस साल के अंत में यहां आम चुनाव होने की संभावना बन रही है।
चुनाव की नई तारीख 28 दिसम्बर हो सकती है। इससे पहले वहां 18 दिसम्बर को चुनाव होने थे।
अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना 18 दिसम्बर को चुनाव कराने को लेकर अड़ी हुई थीं लेकिन अब वे भी 28 दिसम्बर को चुनाव कराने पर राजी हो गई हैं।
हसीना की शुक्रवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया से एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि राजनीतिक भिन्नता अपनी जगह है और निजी मुलाकात अपनी जगह।
इस बारे में पूछे जाने पर हसीना ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम मिलते नहीं और बातें नहीं करते। हमने पहले भी मुलाकात की है और भविष्य में भी मिलते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications