पीटरसन ने बल्लेबाजों से रन बनाने की गुजारिश की

बेंगलुरू, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में पहले तीन मैच गंवाने के बाद बुरी तरह पिछड़ चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केविन पीटरसन ने अपने बल्लेबाजों से और अधिक रन बनाने की गुजारिश की है।

रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले से पहले शनिवार सुबह के अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से मुखातिब पीटरसन ने कहा कि इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है कि श्रंखला में वापसी करने के लिए उनकी टीम को और अधिक रन बनाने होंगे।

बकौल पीटरसन, "स्पिनरों के खिलाफ हमें बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा। अधिक से अधिक रन बनाने के लिए जो भी जरूरी जुगत हो सकती है, अब हमें उसके बारे में सोचना होगा। भारत में बड़े स्कोर के बगैर कोई भी मैच नहीं जीत सकता। इसके लिए कम से कम एक बल्लेबाज को शतक लगाना ही होगा।"

बुरी तरह पिछड़ने के बावजूद पीटरसन को भरोसा है कि उनकी टीम भारत को हराने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, "तीन मैच गंवाने के बाद हालांकि स्थिति को संभालना कठिन हो जाता है लेकिन इसके बावजूद हम वापसी करेंगे और यह श्रंखला जीतकर दिखाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+