अक्षय ऊर्जा के नए स्रोत का विकास
न्यूयार्क, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एक अमेरिकी इंजीनियर ने एक ऐसा उपकरण ईजाद किया है जिसके जरिए समुद्र और नदियों की धारा के मध्यम प्रवाह से विश्वसनीय और सस्ती वैकल्पिक ऊर्जा विकसित की जा सकेगी।
'विवेस' नाम की यह नई मशीन एक मछली की तरह काम करती है और जल के प्रवाह में होने वाले कंपन को ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्षमता रखती है।
इस मशीन को मिशिगान विश्वविद्यालय के माइकल बर्निटसस ने विकसित किया है। इसके जरिए तीन किलोमीटर प्रति घंटा से भी धीमी गति के जल प्रवाह से ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है।
बर्निटसस का कहना है, "पिछले 25 वर्षो से इंजीनियर जिस विधा से ऊर्जा का पैदा कर रहे थे हमने उसके विपरीत काम किया है।"
गौरतलब है कि इस नई विधा से प्रतिघंटे एक किलोवाट बिजली उत्पादन का खर्च 5.5 सेंट आएगा। पवन ऊर्जा से इस उत्पादन में यह खर्च 6.9 सेंट, परमाणु ऊर्जा से 4.6 सेंट और सौर ऊर्जा से 16 से 48 सेंट का खर्च आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications