विदेश मंत्री का पद स्वीकार करेंगी हिलेरी
वाशिंगटन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हिलेरी क्लिंटन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में विदेशमंत्री का पद स्वीकार करने का निर्णय लिया है। समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर यह समाचार दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हिलेरी के विदेशमंत्री बनने के बारे में पिछले सप्ताह से ही अटकलों का बाजार गर्म है। ओबामा के हस्तांतरण दल ने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति और उनके पति बिल क्लिंटन के वित्तीय लेन देन की जांच भी की थी।
समाचारों के अनुसार ओबामा के साथ उनकी विदेश नीति की प्राथमिकताओं और प्रशासन में अपनी भूमिका पर विस्तृत चर्चा के बाद हिलेरी ने विदेशमंत्री बनना स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि ओबामा और हिलेरी की पिछले सप्ताह शिकागो में हुई मुलाकात के दौरान विदेशमंत्री पद को स्वीकार करने को लेकर चर्चा हुई थी।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार हिलेरी क्िंलटन की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा इस महीने के अंत में होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications