गिरावट के बाद संभले अमेरिकी शेयर बाजार
न्यूयार्क, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के न्यूयार्क फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष टिमोथी गाइथनर को वित्तमंत्री नियुक्त करने की योजना के समाचारों के बाद शुक्रवार को शेयर बाजारों में भारी तेजी आई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सभी बड़े सूचकांकों में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक करीब 500 अंक ऊपर बंद हुआ।
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। पिछले दो दिनों की गिरावट से डाउ जोंस और स्टैंडर्ड एंड पुअर मार्च 2003 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
डाउ जोंस 494.13 अंकों (6.54 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 8,046.42 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक 47.59 अंकों (6.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 8,00.03 पर और नेस्डेक 68.23 अंकों (5.18 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 1,384.35 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications