लंदन असेंबली ट्वेंटी-20 को ओलंपिक में शामिल करने के पक्ष में
लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन असेंबली ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट को 2012 में देश में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने का आह्वान किया है।
लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन असेंबली ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट को 2012 में देश में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने का आह्वान किया है।
सभी सदस्य इस बात पर एकमत हैं कि लंदन ओलंपिक आयोजन समिति और पैरालंपिक खेल आयोजन समिति को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ इस संबंध में मिलकर काम करना चाहिए।
असेंबली में सबसे पहले यह मुद्दा उठाने वाले सदस्य मुराद कुरैशी ने कहा, "क्रिकेट गर्मियों का हमारा पारंपरिक खेल है और मेरा मानना है कि इसे खेलते हुए या फिर देखते हुए हम अपनी दोपहर अच्छी तरह बिता सकते हैं। ऐसे खेल को बढ़ावा मिलना चाहिए।"
लंदन असेंबली में क्रिकेट को लेकर चाहें जितनी भी एकराय हो जाए लेकिन आईओसी ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2020 तक ट्वेंटी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में जगह नहीं मिल सकती।
ऐसे में लंदन ओलंपिक आयोजन समिति को काफी प्रयास करना होगा। इस संबंध में कुरैशी का कहना है कि जब चीन अपने पारंपरिक खेल वुशू को बीजिंग ओलंपिक में जगह दिला सकता है तो भला 2012 में क्रिकेट को ओलंपिक में जगह क्यों नहीं मिल सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications