जेहादी आतंकवाद से ध्यान हटाने के लिए गढ़ी जा रही है कहानियां : विहिप
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि मालेगांव विस्फोट की जांच पर सवाल उठाते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा है कि पहले विद्यार्थी परिषद, फिर हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम घसीटना किसी जांच एजेंसी का नहीं किसी घटिया राजनीतिक दल का कारनामा लगता है। उन्होंने कहा कि जेहादी आतंकवाद से ध्यान हटाने के लिए नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं।
जैन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार को अब इस मामले में सबूत प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होंने कहा कि उसके पास कोई सबूत नहीं है और आरोपी सबूतों के अभाव में छूट न जाएं इसलिए मकोका लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन सरकार अपने इस षडयंत्र पर विराम नहीं लगाने जा रही है, इसलिए विश्व हिंदू परिषद तथा देश के साधु संतों ने एक व्यापक आंदोलन प्रारंभ करने की योजना बनाई, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications