भारत के उत्थान के लिए चेतन भगत ने सुझाए तीन नुस्खे
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में अंग्रेजी भाषा के लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने भारत के उत्थान के लिए तीन नुस्खे सुझाए हैं। ये नुस्खे हैं- गैरबराबरी की राजनीति समाप्त करना, अभिजातवाद को नकारना व अंग्रेजी को गले लगाना।
भगत हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के समापन सत्र में बोल रहे थे।
भगत ने कहा, "दो पीढ़ी पहले हमारे पुरखे आजादी की लड़ाई के लिए एकजुट हुए थे। ऐसा नहीं था कि उस समय घृणा, दुश्मनी, जातीय विभेद, राजनीतिक व नस्लीय मुद्दे नहीं थे। लेकिन महात्मा गांधी ने दूरियों को भरने का काम किया। हमें दुनिया में भारत का सिर ऊंचा करने के लिए गांधी के आदर्शो के साथ जीना होगा।''
भगत महसूस करते हैं कि अच्छे कॉलेजों में सीमित सीटों के कारण ही अच्छी नौकरियां थीं। उन्होंने कहा "मैं राजनीतिक रणनीति में एक बड़ी विसंगति देखता हूं। हमें अतिरिक्त व्यापक आधार वाले विकास और आर्थिक योजनाओं की जरूरत है। कोई तेजतर्रार राजनीतिक ही समता की राजनीति लाने के लिए विभेद की राजनीति को समाप्त कर सकता है।''
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications