चिंताजनक हैं आर्थिक हालात : हू जिंताओ

लीमा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट विश्व के समक्ष महत्वपूर्ण चुनौती है।

लीमा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट विश्व के समक्ष महत्वपूर्ण चुनौती है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लीमा में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक)की वार्षिक बैठक से पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की शिखर बैठक को संबोधित करते हुए हू ने कहा, "हालात बहुत चिंताजनक हैं।"

हू ने कहा कि आर्थिक संकट कुछ क्षेत्रों से अब पूरे विश्व में, विकसित देशों से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में और वित्तीय क्षेत्र से उत्पादन क्षेत्र तक फैल गया है। उन्होंने इससे निपटने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने और स्थायित्व को संरक्षण देने की जरूरत पर बल दिया।

हू ने व्यापार और निवेश को उदार और सुगम बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि चीन आर्थिक सुधारों की 30वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है जिनकी बदौलत देश ने हाल के वर्षो में व्यापक विकास किया।

उन्होंने एपेक नेताओं द्वारा उदारीकरण को बल दिए जाने से अलग राय व्यक्त करते हुए संरक्षणवाद से बचने और जरूरत से ज्यादा नियम बनाने के प्रति सचेत रहने को कहा। हू ने कहा कि सरकार को मार्गदर्शन और निगरानी बढ़ानी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+