धोनी ने बैठक की बातें लीक होने पर जताई नाराजगी
बेंगलुरू, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयन समिति की बैठक की बातें लीक होने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाराजगी जताई है।
धोनी ने कहा कि अगर इसका पता चल जाए कि यह खबर किसने लीक की है तो यह भारतीय क्रिकेट के अच्छा होगा।
उन्होंने कहा, "15 सदस्यीय टीम चुनने के लिए बैठक में बहस होती है लेकिन बैठक की बातें मीडिया में नहीं आनी चाहिए। अगर ये बातें बाहर आती हैं तो मैं कहूंगा कि पूरी बैठक का सीधा प्रसारण कर दिया जाए।"
उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं हमारे लिए यह अच्छी बात है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने टीम चयन के लिए इरफान पठान की जगह आर.पी. सिंह की तरफदारी थी। बताया जाता है कि चयनकर्ताओं के इस पर सहमति नहीं जताने पर उन्होंने इस्तीफे की बात भी कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications