चीन ने अमेरिका से संबंधों में प्रगति की सराहना की

लीमा , 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश से कहा है कि दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ वर्षो में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और ताइवान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर व्याप्त मतभेदों को भी उचित तरीके से दूर किया जाना चाहिए।

हू ने शुक्रवार को पेरू की राजधानी लीमा में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मंच की बैठक के दौरान बुश से भेंट की। इस बैठक में क्षेत्र के नेता मौजूदा आर्थिक संकट के हल पर चर्चा के लिए एकत्र हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों राष्ट्रों को आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाना और ताइवान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर असहमति दूर करनी चाहिए।

हू ने ताइवान को चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न बताते हुए कहा कि एक चीन का सिद्धांत कभी बदला नहीं जा सकता है।

जनवरी में राष्ट्रपति पद से अवकाश ग्रहण करने वाले बुश ने वादा किया कि वे अमेरिका-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रखेंगे।

चीन और अमेरिका के आर्थिक तथा व्यापारिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए बुश ने दोहा वार्ता को आगे बढ़ाने और संरक्षणवाद रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

बुश ने जी-20 शिखर बैठक में चीन के सक्रिय योगदान और सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+