दक्षिण अफ्रीकी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है गुजरात
जोहांसबर्ग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी निवेशकों को गुजरात में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय गुजराती व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के तीन शहरों का दौरा कर रहा है।

गुजरात सरकार के इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार से अपना दौरा प्रारंभ किया। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को गुजरात में निवेश के लिए आकर्षित करना है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जोहांसबर्ग में भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी व्यावसायियों को संबोधित भी किया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त प्रधान सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू ने आईएएनएस को बताया कि वे चाहते हैं कि गुजरात में हर क्षेत्र में निवेश हो।
मुर्मू ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों को गुजरात में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में भी व्यवसायी निवेश कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications