जिंबाब्वे को रौंद श्रीलंका ने एकदिवसीय श्रंखला कब्जाई
हरारे, 22 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका ने जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही जिंबाब्वे की टीम को 67 रन पर आउट किया और फिर एक विकेट खोकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा 26 और कुमार संगकारा 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। माहेला उदावत्ते सात रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, अजंथा मेंडिस, परवेज महारूफ और थिलान तुषार की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने जिंबाब्वे की पारी 31 ओवर में मात्र 67 रनों पर समेट दी थी।
मेंडिस ने अपनी लेग स्पिन गेंदों से कहर बरपाते हुए 15 रन देकर चार विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज महरूफ ने 26 रन देकर तीन और तुषार ने 17 रन देकर दो विकेट लिए।
जिंबाब्वे की टीम का पहला विकेट 10 रन के कुल योग पर गिरा था। इसके बाद 57 रनों के अंदर पूरी टीम पेवेलियन लौट गई।
विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू ने सबसे अधिक 12 रन बनाए जबकि ए. मात्सीकीनियरी और कोनोर विलियम्स ने 10-10 रनों का योगदान दिया। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications