उत्पादन में और कमी करेगा जनरल मोटर्स

न्यूयार्क , 22 नवंबर (आईएएनएस)। संकट से घिरी अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपने उत्पादन में फिर कटौती करने का निर्णय किया है।

न्यूयार्क , 22 नवंबर (आईएएनएस)। संकट से घिरी अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपने उत्पादन में फिर कटौती करने का निर्णय किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी के कनाडा में चार संयंत्रों में एक सप्ताह तक छुट्टी करके उत्पादन रोका जाएगा।

ब्लूमबर्ग फाइनेंसियल न्यूज के अनुसार जनरल मोटर्स की बिक्री में इस वर्ष 20 प्रतिशत और केवल अक्टूबर महीने में ही 45 प्रतिशत की कमी आई है।

जनरल मोटर्स ने फोर्ड मोटर कंपनी और क्रिसलर के साथ मिलकर सरकार से 25 अरब डॉलर के राहत पैकेज का आग्रह किया है। मंगलवार और बुधवार को इन तीनों कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कांग्रेस के सदस्यों के सामने पेश होना पड़ा।

जनरल मोटर्स ने शुक्रवार को अपने सात जेट कारपोरेट विमानों के बेड़े से दो विमान कम करने की घोषणा की। कांग्रेस सदस्यों ने सरकारी सहायता की मांग कर रही इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेट विमानों का निजी उपयोग करने के लिए कड़ी आलोचना की।

हाल के महीनों में बैंकों द्वारा कर्ज देने से इंकार करने के बाद वाहन कंपनियों की वित्तीय हालत खस्ता हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+