अमेरिका का अफगानिस्तान में 5 और ब्रिगेड भेजने का संकेत
टोरंटो, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स ने संकेत दिया है कि अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए अगले वर्ष के आरंभ में वहां पांच और लड़ाकू ब्रिगेडे भेजी जा सकती हैं।
टोरंटो, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स ने संकेत दिया है कि अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए अगले वर्ष के आरंभ में वहां पांच और लड़ाकू ब्रिगेडे भेजी जा सकती हैं।
कनाडा के कार्नवालिस शहर में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रक्षा मंत्रियों की दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक में शुक्रवार को गेट्स ने कहा कि ये ब्रिगेड क्षेत्र में पहले ही भेजी जा चुकी अतिरिक्त मरीन ब्रिगेड्स के अलावा होंगी।
गेट्स ने कहा कि नाटो के सदस्य देशों के रक्षामंत्री अफगानिस्तान में सेनाओं की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर वहां अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक और अच्छी तरह संपन्न कराने के लिए हम और सेनाएं भेजेंगे।
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कनाडा के रक्षामंत्री पीटर मैकी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा से आग्रह किया कि वे नाटो के अन्य सदस्य देशों से सहयोग बढ़ाने का आग्रह करें।
बिना किसी देश का नाम लिए कनाडाई रक्षामंत्री ने कहा कि कुछ देश अफगानिस्तान में अनुपात से अधिक भार वहन कर रहे हैं। अन्य देशों को भी इस बोझ को बांटने में सहयोग करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications